HomeUncategorizedमानसून आया नहीं लेकिन बाढ़ आ गयी

मानसून आया नहीं लेकिन बाढ़ आ गयी

MUZAFURPUR : मानसून के प्रारंभ होने के साथ ही नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद बागमती के जलस्तर में हो रही वृद्घि से मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच कई क्षेत्रों में आवागमन ठप हो गया है। इधर, कटरा में पीपा पुल बह जाने के बाद 14 से ज्यादा पंचायतों के प्रखंड और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

यह स्थितियां तब बनी है जब मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि नेपाल का पानी हमारी बर्बादी की कहानी लिखे। लंबे समय से ऐसा हो रहा है। गौरतलब है कि नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है।

गौरतलब है कि पिछली बारिश में रक्सौल में त्रिवेणी नहर का तटबंध टूट गया था । इससे कई गांवों में पानी फैल गया था। सीतामढ़ी में राहत को लेकर लोगों ने काफी हंगामा भी किया था। एक ​बार फिर हालात वैसे ही हालत की तरफ इशारा कर रहे हैं। यदि सामान्य से ज्यादा बारिश हुई और नेपाल ने वनबसा से पानी छोड़ा तो पूरा तराई बेल्ट को इसकी मार झेलनी पढ़ेगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular