FARRAKUBAAD : जिला फर्रुखाबाद में एक डाक्टर पर अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला ने छेड़खानी का अरोप लगा कर पुलिस बुला ली। पूरा मामला इस प्रकार है कि फर्रुखाबाद के बढ़पुर के शिव अस्पताल मे अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के साथ उस समय छेड़छाड़ की जब वह अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बेड पर लेटी थी।
महिला ने बहुत सारे लोगों के सामाने हंगामा किया और कहा कि वह शिव अस्पताल में अपने पेट का अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। पीड़ित महिला ने अस्पताल के डॉक्टर ऋषि कांत जैन पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप लगाते हुए 112 नम्बर पर पर शिकायत दर्ज कर पुलिस को सूचना दी।
पूरा मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
