BUR DUBAI : संभल कर रहें, अजनबियों पर भरोसा न करें और किसी को भी अपने घर में न घुसने दे वर्ना पछताना पड़ेगा। जी हां दुबई में दिल दहना देने वाली घटना सामने आई है। भारतवंशी गुजारती आधिया परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गयी है जबकि किशोर बेटी गंभीर रूप से घायल है। दुबई के पॉश इलाके में हत्या कर दी गयी है। हत्यारा कोई और नहीं उन्हीं के घर में काम कर चुका एक पाकिस्तानी शख्स था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिरेन अधिया और विधि अधिया जिनकी उम्र 40 के पार थी अपने 13 और 18 आयु के बच्चों के साथ हंसी खुशी अरब रैंच के एक विला में रहते थे। हिरेन, शारजाह तेल और गैस कॉन्ट्रेक्टर के एक वरिष्ठ निदेशक थे। वह अपने परिवार के साथ लगभग तीन साल पहले दुबई आये थे। आरोपी जोकि पाकिस्तान का रहने वाला है उनके घर में ज्वैलरी चुराने की नीयत से घुसा था पहले उसने आधिया कपल को मारा और फिर बड़ी बेटी के सामने आने पर उसे भी चाकू मार दिया। बेटी गंभीर अवस्था में हास्पिटल में एडमिट है।