Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो कर्मचारी लापता !

Agency : पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार को लापता हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि दो कर्मी सुबह एक वाहन पर आधिकारिक ड्यूटी के लिए उच्चायोग जाने के लिए निकले लेकिन वहां पहुंचे नहीं। सूत्रों ने बताया कि वे दो घंटे से लापता हैं।

आधिकारिक तौर पर मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है। भारत द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में निलंबित किए जाने के कुछ दिन बाद यह घटना हुई है। लापता कर्मचारियों में से एक सीआईएसएफ का जवान है और दूसरा ड्राइवर है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में राजनयिकों को परेशान करने का मामला भारत ने सख्ती के साथ उठाया गया था। एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह देखा जा रहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहे थे जबकि कुछ लोग उनके आधिकारिक आवास के बाहर गाड़ियों में थे। इसके बाद इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर चेताया था और उनसे राजनयिकों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories