Homeअपराधनकली पिस्तौल दिखा कर करता था सवारियो के साथ लूट

नकली पिस्तौल दिखा कर करता था सवारियो के साथ लूट

इंदौर : इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने एक ऐसे ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है जो अपने साथी के साथ मिलकर सवारी को नखली पिस्टल दिखाकर लूट लिया करता था। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

दरसअल पूरा मामला इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है जहा फरयादी धर्मेंद्र लोवंशी ने तिलकनगर थाने में शिकायत की थी कि एक ऑटो चालक ने पिस्टल दिखा कर लूट लिया है। फरयादी ने बताया कि ऑटो चालक नखली पिस्टल दिखा कर सवारी को सुनी जगह पर ले जाकर अपने एक साथी की मदद से लूट लिया करता था।

पुलिस ने आज एक आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से नकली पिस्टल व ऑटो रिक्शा पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी के एक साथी खुर्शीद की पुलिस तलाश कर रही है। हाल ही में यह घटना पिछले दिनों सामने आई थी। जहां रोबोट चौराहे से ऑटो में बैठे एक पीड़ित के साथ ऑटो चालक बदमाश ने स्कीम नंबर 140 के पास रात के अंधेरे में नकली पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

ऑटो रिक्शा के नंबर के आधार पर पुलिस ने आज ऑटो चालक बदमाश को गिरफ्तार किया है वही पकड़ा गया आरोपी के अन्य साथी खुर्शीद की तिलक नगर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular