Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंपूर्वाचंल एक्सप्रेस, किसानों से 500 करोड़ की ठगी

पूर्वाचंल एक्सप्रेस, किसानों से 500 करोड़ की ठगी

सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए किसानों समेत हजारों नागरिकों की सरकार ने जमीन अतिग्रहत की थी और उसका मुआवजा दियाा था। कुछ शातिर ठगों ने प्लान बना कर उस मुआवजे की राशि को किसानों और भोले—भाले नागरिकों से हड़प लिया। औपचरिक आंकलन के मुताबिक अभी तक 500 करोड़ रूपये से ज्यादा कि ठगी किसानों के साथ होने का आंकलन है।

सुल्तानपुर की सांसद सांसद मेनका संजय गांधी ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने किसानों समेत अन्य लोगो की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र भेजकर ईडी से जांच कराने की मांग की है । ठगी प्रकरण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 26 मुकदमे ठगों के खिलाफ दर्ज हैं।

आपको बता दे कि अनी बुलियन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अजीत गुप्ता व उनकी आईएफएस पत्नी निहारिका सिंह ने मिलकर कंपनी बनाई है। जिससे कई शाखाएं संचालित की जा रही थी। अनी विजन इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटीज, अनी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, अनिल राजावत इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, अनी श्री साईं इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, अनी ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड, अनी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियों के जरिए सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ से अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोसाइटी संचालित कर रखी थी।

हजारों किसान और नागरिकों ने मुआवजे की राशि इन कपंनियों में निवेश की थी। खबर यह है कि लगभग 500 करोड़ों की ठगी करते हुए कंपनी के संचालक भूमिगत हो गए थे। जिसमें प्रोपराइटर अजीत गुप्ता और उनके भाई राम गोपाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जो​कि मौजूदा समय में ​लखनउ जेल में बंद है।

सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी ने किसानों से बड़े पैमाने पर हुई ठगी को संज्ञान में लिया है। जिसमें बड़े पैमाने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए अपनी जमीन दे चुके किसान शामिल हैं। जो अपनी जमीन का मुआवजा ले चुके हैं और मुआवजे में मिली करोड़ों की धनराशि कंपनी में लगाई लेकिन बाद में कंपनी फरार हो गई।

पूरे प्रकरण में सांसद मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखा है । पत्र के जरिए ईडी से जांच करने की मांग की मांग की है। सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली और बल्दीराय समय 26 मुकदमे व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिला अंतर्गत थानों में पंजीकृत हैं । जिसमें अलग-अलग विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular