Monday, December 4, 2023
Homeअपराधअब विकास दुबे के गुर्गो की बारी, काउंटर का दौर जारी है...

अब विकास दुबे के गुर्गो की बारी, काउंटर का दौर जारी है गिरफ्तारी

KANPUR : पुलिस पूरे आक्रमक मूड में है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस की रडार पर वह लोग हैं जिन्होंने फरारी में विकास दुबे की मदद की है। पुलिस ने ग्वालियर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने विकास को वहां पर शरण दी है। यही नहीं लखनऊ से मध्य प्रदेश गये दो वकील भी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में चौबेपुर पुलिस (कानपुर) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिकरू कांड के दो आरोपितों को अपने घर में शरण दी थी। बिल्हौर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरो‌पितों की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गोले का मंदिर निवासी ओमप्रकाश पांडेय और सागर ताल‌ के अनिल पांडेय के रूप में हुई है। इन लोगों ने वांछित इनामिया अपराधी शशिकांत पांडेय व शिवम दुबे को शरण दिए दी थी।

वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद कृष्णानगर पुलिस (लखनऊ) ने फरार चल रहे उसके छोटे भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में पुलिस ने उसकी पत्नी अंजलि से पता चले बैंक खातों का ब्योरा खंगाला। दो बैंक खातों का ब्योरा कानपुर से मंगवाया गया। लखनऊ में भी दीप के परिवार का एक बैंक खाता मिला है। वहीं दीप के अभी तक न मिलने पर पुलिस ने उसका गैर जमानती वारंट लेने की कवायद भी तेज कर दी है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular