Homeअपराधक़ब्र से निकाली लाश, काट ले गये सर

क़ब्र से निकाली लाश, काट ले गये सर

CAPTANGANJ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव से खबर है कि वहां कुछ लोग कब्रिस्तान में दफ्न मुर्दे को कब्र से निकाल कर ले गये और उसका सर काट लिया। लाश का सर गांव के ही शिव मंदिर के पास से बरामद होने के बाद हड़कम्प की स्थिति हैं।

गौरतलब है कि इस प्रकार की यह गांव मे दूसरी घटना है। अज्ञात दरिंदों ने एक पखवारे पूर्व कब्र में दफनाये गए शव को बाहर निकालकर पहले भी उस लाश का सिर काट कर फेंक दिया था।

घटना के बाद से सिर कटी लाश को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। गांव के लोगों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताई है एक माह के अंदर जिले में इस तरह की यह दूसरी वारदात है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular