पाप का अंत हो गया पापियों का क्या होगा?

अमेठी से कुमैल रिजवी की रिपोर्ट

Amethi : बीते दिनों कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है। विकास के एनकाउन्टर की खबर मिलते ही विपक्षी पार्टियां सवाल खड़ी करने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भी वीडियो जारी कर सरकार से सवाल पूछा है। कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि पापी का अंत तो हो गया लेकिन प्रदेश अब भी चाहता है कि उस पाप का भी अंत हो जिसके संरक्षण में विकास दुबे फला फूला है।

बता दें कि एनकाउन्टर के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। कोई इस एनकाउन्टर को सही ठहरा रहा है तो कोई इसे फेक बता रहा है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘उनके संरक्षण देने वालों को बचाना था, सरकार को बचाना था, बहुत सारा पाप छुपाना था, पूरा देश कल से इस घटना की भविष्यवाणी कर रहा था।’

दीपक सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि जब से प्रदेश में विकास दुबे का प्रकरण उछला है, पूरा प्रदेश चाहता था कि पाप और पापी दोनों का अंत हो। पापी का अंत तो हो गया, लेकिन प्रदेश अब भी चाहता है कि उस पाप का भी अंत हो जो विकास दुबे को उज्जैन में उसके सरेंडर से लेकर, उसे अपराधी बनाने और उसे पालने पोसने का काम कर रहा था। कहीं ये दफन ना हो जाए इसलिए कांग्रेस पार्टी चाहती है कि उनके नाम भी उजागर हो जो उसकी मदद कर रहे थे।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories