LUCKNOW : पूर्व की अखिलेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापित पर भी आरोप लग रहे थे। कोई भ्रष्टाचार का अरोप लगा रहा था तो कोई यौन शोषण का। गायत्री प्रसाद भी महाकाल के दर्शन करने गये थे और जब लौटे हैं तो तबसे जेल में हैं। विकास दुबे ने महाकाल के दरबार से ही खुद को कानून के हवाले किया था। और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।
विकास दुबे के दर्शन करते समय के बाद हुए सरेंडर पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टिवट किया था और कहा था कि विकास दुबे के साथ महाकाल न्याय करेंगे। आज तड़के खबर आई कि विकास दुबे का एनकाउंटर हो चुका है।
धर्म के मामलों के जानकार राजीव शुक्ला कहते हैं कि लोगों को लगता है कि अपराध करने के बाद भगवान के दरबार में जाकर हाजिरी देने से अपराध धुल जाते हैं। ऐसा नहीं होता जो अपराध आप ने किये हैं उनकी सजा तो आप को भुगतनी ही पड़्रगी।



