Homeअपराधविकास दुबे की मिली लोकेशन यहां छुपा हो सकता है अपराधी

विकास दुबे की मिली लोकेशन यहां छुपा हो सकता है अपराधी

गैंग आफ चौबेपुर का बास विकास दुबे ​जो एक बार फिर पुलिस की हत्या करने में चर्चा में आया है कि लोकेशन बीहड़ की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में होने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके चलते इस क्षेत्र की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। ग्वालियर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजा बाबू सिंह ने इस बात की तस्दीक की है कि उन्हें उत्तर प्रदेश की पुलिस से ऐसे इनपुट मिले है कि विकास दुबे इस क्षेत्र में आ सकता है, लिहाजा पुलिस पूरी तरह सतर्क और सजग है। पुलिस की बीहड़ इलाके में सक्रियता भी बढ़ा दी गई है।

आशंका इस बात की जताई जा रही है कि विकास वारदात को अंजाम देने के बाद चंबल के इलाके में आ सकता है। यह बीहड़ का क्षेत्र है और उसे यहां पनाह भी मिल सकती है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस से अपनी सूचनाएं साक्षा की है। उसी के तहत इस क्षेत्र की पुलिस ने गश्त और बीहड़ इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular