अमेठी में नाबालिग के साथ…

AMETHI : अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव में नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नाबालिग लड़की अपने बहन के घर आई हुई थी। बीती रात जब वह घर में सो रही थी तब गाँव के दो लोगों ने उसका अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

जानकारी के मुता​बिक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पांच दिन पहले पड़ोसी थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ से जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव नहरपुर मौजा गूंगेमऊ अपनी बहन के यहां आई थी। बीती रात जब वो घर में सो रही थी तभी गाँव के ही दो युवक जबरन उसको घर से गाँव के किनारे जंगल में उठा ले गए और उसके साथ वह किया जो नहीं करना चाहिए था।

सुबह करीब 4 बजे जब ग्रामीणों की नजर लड़की पर पड़ी तो वो बेहोशी की हालत में थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

वहीं पूरे मामले में जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।लड़की को मेडिकल के लिए सोमवार को जिला अस्पताल गौरीगंज भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories