MEERUT : अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के नाम पर कुछ लोगों ने चंदा एठने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मेरठ में नरेन्द्र राणा नाम के व्यक्ति को विहिप की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। नरेन्द्र राणा श्रीरामतीर्थ ट्रस्ट बनाकर चंदा वसूली कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
नरेन्द्र राणा ने मेरठ के जागृति विहार में ऑफिस खोला हुआ था। वह इसी ऑफिस में बैठकर बाकयदा रसीद काटकर अवैध रूप से चंदा वसूली करता था। इस बात की सूचना विश्व हिंदू परिषद के लोगों को लगी तो उन्होंने इस आरोप की जांच की।
सनद रहे कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खाता संख्या जारी किया है। यदि किसी को मंदिरा निमार्ण के लिए चंदा देना है तो उसी खाता संख्या पर चंदा स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा चंदा वसूली का कोई आदेश या अधिकार नहीं है। व्यक्तिगत तौर से कोई चंदा नहीं वसूल सकता।
एसपी सिटी डा0 अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा के नाम पर ठगी हो रही थी।