Tuesday, November 28, 2023
Homeराजधानी लखनऊगांव की बेटी सबकी बेटी — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गांव की बेटी सबकी बेटी — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वर्चअुल संवाद के दौरान पंचायतों, नगर निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं से ‘मिशन शक्ति’ के शुरू किये गये जागरुकता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में एक बार फिर ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ के भाव को जगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। गांव से लेकर महानगरों तक इसकी गूंज होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है महिला सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वावलंबन के लिए केंद्र व राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है, इसमें पूर्ण सफलता महिलाओं के सहयोग और जागरूकता से ही मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस वर्चुअल संवाद में 01 लाख से अधिक महिला जनप्रतिनिधि, शिक्षिकाएं आदि जुड़ी थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर की महिला जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनपद बस्ती नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा, महिला ग्राम प्रधान सुश्री वर्षा सिंह, जनपद बलिया की ग्राम प्रधान श्रीमती श्रुति सिंह, जनपद बाराबंकी की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती प्रकाशिनी जायसवाल, सुश्री महज़बीं, जनपद बिजनौर की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती संजूरानी से संवाद किया।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular