Homeराजधानी लखनऊसीएम योगी ने लखनऊ—कानपुर के लिए दिये यह निर्देश

सीएम योगी ने लखनऊ—कानपुर के लिए दिये यह निर्देश

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने समस्त कोविड अस्पतालों में दवाई तथा आक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि हाई रिस्क ग्रुप के अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं।

सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग और सर्विलांस व्यवस्था जितनी सुदृढ़ होगी, कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में उतनी अधिक सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक सावधानी व बचाव ही एक मात्र उपाय है। इसके दृष्टिगत लोगों को जागरूक किए जाने की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाए।

सीएम योगी ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओ.पी.डी. सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने निर्देश दिये कि लखनऊ व कानपुर नगर में विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular