Homeराजधानी लखनऊलल्लू की रिहाई की कोशिशें तेज़, गवर्नर से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल

लल्लू की रिहाई की कोशिशें तेज़, गवर्नर से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल

LUCKNOW : वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने यूपी की गवर्नर आंनदीबेन पटेल से ​मुलाक़ात कर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी दीपक सिंह, आर के चौधरी, नसीमुददीन सिददकी थे।

गवर्नर ने आश्वसन दिया है कि वह इस मुददे पर सार्थक पहल करेंगी। पत्रकारों से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी राजनीतिक गिरफ्तारी है और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनो निचली आदालत ने लल्लू की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

कांग्रेस ​ विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा की हम सब महामाहिम राज्यपाल से मिलने आये है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है । यहाँ तक उनके वकील से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है वह कोई अपराधी नहीं है मुक़दमे जो लगाए गए है वह गलत लगाए गए है ।

उनको वापस लिया जाये मैंने राज्यपाल से अनुरोध किया है की वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से बात कर लगाए गए मुक़दमे वापस ले और लल्लू जी को रिहा करे।उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने कांग्रेस दल को अस्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular