Homeराजधानी लखनऊविकास दुबे कांड : एके 47 और इंसास रायफल बरामद

विकास दुबे कांड : एके 47 और इंसास रायफल बरामद

LUCKNOW : विकास दुबे गैंग के बचे—कुचे बदमाश पुलिस की पकड़ में पके आम की तरफ गिरने लगे हैं। आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को मार गिराने के बाद यूपी पुलिस ने उस बदमाश शशिकांत को पकड़ लिया है जिसने दबिश देने गये पुलिस बल पर अटैक किया था और पुलिस के असलहे भी छीन लिये थे। पुलिस ने उसके पास से इंसास रायफल बरामद की है। बिकरू कांड के बाद शशिकांत पर प्रशासन ने 50 हजार का ईनाम रखा था।

पुलिस ने शशिकांत की निशानदेही पर AK-47 और इंसास रायफ़ल को बरामद किया है। एके-47 विकास दूबे के उसी घर से मिली जहाँ से पुलिस पर हुआ था हमला और असलहे की बरामदगी के लिए घर को ज़मींदोज़ कर दिया गया था। इंसास रायफ़ल शशिकांत के घर से बरामद हुई है। प्रशान्त कुमार, एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर ने बताया कि घटना में 21 अपराधी शामिल थे। अब तक मुख्य अभियुक्त गैंगेस्टर विकास दूबे समेत 6 अपराधी मारे गए हैं। घटना में शामिल 4 आरोपियों को अब तक गिरफ़्तार किया गया है। घटना में शामिल 11 अभियुक्त अभी फ़रार हैं ।

फिलहाल पुलिस ने श्रृचा को भी इस शर्त पर निगरानी में रखा है कि पुलिस जब भी जांच के लिए बुलायेगी उसे आना पड़ेगा। वहीं विकास का साथी अमर दुबे जिसकी नव विवाहिता पत्नी को पुलिस बल पर अटैक करने के​ लिए बदमाशो को उकसाने का अरोप था उसे भी जेल से जल्द ही रिहाई दे दी जाएगी। वहीं बचे बदमाश भी पुलिस की रडार पर है और कभी भी पकड़े जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular