Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

लखनऊ पुलिस हमे आप पर गर्व है, रक्तदान कर बचाई लोगों की जान

 

LUCKNOW:  प्रदेश पुलिस की इकाई यू0पी0-112 के 27 पुलिस कर्मियों ने लाॅक डाउन के दौरान संवेदनशीलता से कार्य करते हुए गंभीर रोगियों को रक्तदान कर उनके जीवन को बचाने का सराहनीय कार्य किया साथ ही उनके स्वस्थ रहने की कामना की। कोविड-19 की रोकथाम एवं जरुरतमंदो की मदद् में पीआरवी 112 निरंतर कार्य कर रही है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लॉक डाउन के दौरान गंभीर मरीजों को रक्तदान करने वाले पीआरवी-112 के 27 पुलिस कर्मियों के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त की।

असीम अरुण, अपर पुलिस महानिदेषक, यू0पी0-112 ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रदेश के 27 पुलिस कर्मियों जिनमें प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुज कुमार, निरीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी, आरक्षी हरेन्द्र कुमार, हैप्पी फर्शबाल, संतोष कुमार सिंह, अमितनागर, संजय चैहान, चंद्रपाल सिंह, रामानुज दीक्षित, विवेक कुमार, कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, लोकेश शर्मा, जगवीर सिंह, नितिन वर्मा, विवेक चैधरी, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, विपिन कुमार शुक्ला, नितिन वर्मा, गिरिराज सिंह, संदीप कुमार, अंकुर कुमार, ज्ञान चंद पाल, आलोक तिवारी, कम्प्यूटर आॅपरेटर विभोर मौर्य व होमगार्ड के जवान अमित कुमार शामिल है। साथ ही कैंसर पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची को रक्त दान करने वाले जागरूक नागरिक भानु प्रताप सिंह को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

असीम अरुण ने यह जानकारी भी दी कि पीआरवी 112 द्वारा लखनऊ जिले में प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 30 हजार खाने का पैकेट तथा 10 हजार राशन का पैकेट जरूरतमंद लोगों तक पहँुचाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने वाले 27 पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त जिले में पीआरवी के कुशल पर्यवेक्षण के लिए 112 की प्रभारी, इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला को सम्मानित किया गया। प्राप्त सूचनाओं पर मौके पर गयी पीआरवी के कुशल फाॅलोअप के लिए सब-इंस्पेक्टर श्री दिनेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होनें यह भी बताया कि लॉक डाउन में घर से दूर duity par रहे 143 पुलिस कर्मियों के परिजनों को आवश्यक वस्तुओं की सहायता पहुँचाने में मदद् करने वाली यू0पी0-112 मुख्यालय की संप्रेक्षण अधिकारी प्रियंका स्वर्णकार को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories