Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

स्मार्ट मीटर में यूपी स्मार्ट

LUCKNOW : सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर(smart meter)स्थापना के कार्यों में तेजी लायी जाए। इन कार्यों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा आगे है। उन्होंने विद्युत राजस्व प्राप्ति के सम्बन्ध में कहा कि उपभोक्ता का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न करते हुए यह कार्य किया जाए।

ज्यादा लम्बे समय से बकाया बिजली बिलों का ओ0टी0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत समाधान किए जाने पर विचार करते हुए किस्तवार राजस्व प्राप्ति की जाए। सीएम योगी अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा विभाग के कार्यों के तहत स्मार्ट मीटर (smart meter), बिलिंग और राजस्व प्राप्ति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मीटर जम्पिंग, ओवर बिलिंग आदि सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता से दूर किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि आवश्यक है।

उन्होने कहा कि विद्युत समाधान शिविरों का व्यापक स्तर पर आयोजन करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं व शिकायतों का समाधान किया जाए। इन आयोजनों के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो, जिससे उपभोक्ता को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को विद्युत बिल एक निश्चित अन्तराल पर प्रेषित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सौभाग्य योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सहित अन्य अधूरे विद्युत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। (smart meter)

उन्होंने कहा कि विद्युत सम्बन्धी कार्यों की थर्ड पार्टी जांच करायी जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत के सम्बन्ध में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्हें प्राथमिकता से ट्यूबवेल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories