वनटांगिया को मिलेगी सभी सरकारी सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिये उन्होंने कहा कि मुसहर और वनटागिंया को सभी सरकारी योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए। बैठक मे संवाद के दौरान गोरखपुर के सांसद ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी की सराहना की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास योजनाओं के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्यों की गति प्रदान की जाए। शिलान्यास तथा लोकार्पण कार्यों को जनप्रतिनिधि द्वारा कराया जाए। परियोजनाओं से जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए उनके नाम शिलापट्ट पर अंकित किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर मण्डल में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। बौद्ध सर्किट के कार्य प्राथमिकता के स्तर पर आगे बढ़ाए जाएं। इसके अलावा, अन्य स्थानीय पर्यटन व आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के पर्यटन विकास की योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चैरीचैरा काण्ड के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इस स्थल को स्मारक के रूप में विकसित किया जाए। सभी जनपदों में शहीद स्मारक तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना स्थानीय स्तर पर बनायी जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास योजनाओं की जनपद व मण्डल स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समीक्षा हो। कार्य के मानक के अनुरूप 75 प्रतिशत पूर्ण होने पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट प्रेषित किए जाएं, जिससे समय पर धनराशि दी जा सके। शासन व जिला प्रशासन स्तर के अधिकारी परियोजनाओं की समयबद्धता व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, जिससे जनता को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रति सतर्कता बरतनी जरूरी है। सर्विलांस, काॅन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का कार्य व्यापक रूप से किया जाए। इससे कोविड-19 की संक्रमण दर को नियंत्रित किया जा सकता है। अतिसंवेदनशील श्रेणी के रोगियों को टेस्ट करके समय से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories