Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

हम अंग्रेज़ों से लड़े आप क्या चीज हैं : अजय कुमार लल्लू

LUCKNOW : कोराना काल में जेल की काल कोठरी में लंबा समय बीता कर लौटे कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दोबारा से जेल जाने को तैयारियां कर के लौटे हैं। यानि यूपी में जल्द ही कांग्रेस जमीन पर एक और बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर चुकी है। अजय कुमार के इरादे तो यही बता रहे हैं। जेल से लौटे लल्लू ने पहले सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को मौन रखकर याद किया और उसके बाद कहा कि वह मजदूरों के हितों के पूरी जिंदगी जेल में काटने को तैयार है।

उन्होंने कहा, योगी सरकार भूल गई है कि हम अंग्रेजों से लड़ें हैं। आप जैसे तानाशाह, गरीब विरोधी और अहंकारी हमें मानवता की सेवा करने से नहीं रोक पाएंगे। मजदूरों की सेवा करने पर हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें लाद दिये गए हैं। मैंने गुड़गांव में खुद मजदूरी की है। मैं श्रमिकों का दर्द समझता हूं। मैं उनके पैरों के छालों का दर्द महसूस कर सकता हूं। योगी जी कान खोलकर सुन लीजिए अपने श्रमिक भाई-बहनों के लिए सौ बार जेल जाने को तैयार हूं।

उन्होंने कहा, गरीब विरोधी सरकार ने मुझे 27 दिनों तक जेल में रखा। मुझे अपने वकील तक से नहीं मिलने दिया। मुझे इस बात की परवाह नहीं है। मुझे सिर्फ इस बात की फिक्र थी कि सड़कों पर हजारों की तादाद में लोग पैदल चल रहे होंगे। उनके पांव में छाले पड़ गए होंगे। मुझे इस बात की चिंता थी लोगों तक खाना कैसे पहुंच रहा होगा। मुझे यह बात परेशान कर रही थी कि जो लोग परदेश में हैं, उनकी मदद कैसे हो रही होगी। लेकिन मेरे बहादुर साथियों ने सेवा के सत्याग्रह को रुकने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला है कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 15 लाख लोगों तक भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया। 10 लाख से अधिक लोगों की बाहर दूसरे प्रदेशों में मदद हुई है। मेरी रिहाई के लिए पार्टी ने सेवा सत्याग्रह आंदोलन किया और हर जिले में रसोईघर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories