Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पुलिस की निगरानी में अवैध खनन का सीज़ बालू चोरी हो गया

FATEHPUR : उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में माफियाओं ने करोड़ो रूपये की बालू चोरी की है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ 6 अगस्त को खनन विभाग ने अवैध रूप से किए गए 27 भंडारण में कुल 8 हजार 3 सौ घन मीटर के बराबर बालू को सीज किया था। प्रशासन ने सीज किए गए बालू की निगरानी का उत्तरदायित्व सम्बंधित थाना प्रभारी को सौंपा था, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस निगरानी के बावजूद सीज किए गए भंडारण में करीब 80 फीसदी बालू चोरी हो गया।

पुलिस ने इस मामले में अपनी गर्दन बचाने के लिए सितंबर माह में ही अज्ञात चोरों के खिलाफ चुपके से केस दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक न तो चोरी का बालू बरामद कर सकी और न ही चोर पकड़ पाई है।

डीएम संजीव सिंह के मुताबिक राजस्व को नुकसान पहुचाएं जाने के मामले में एसपी प्रशांत वर्मा को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि सर्व प्रथम सीज किए गए बालू भंडारण की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों का उत्तरदायित्व तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए और बालू चोरी करने वाले माफियाओं को चिन्हित कर उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा जाए, जिससे राजस्व के रकम की रिकवरी की जा सके।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories