Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

होना था जयमाल, पहुंच गये दूल्हा दुलहन अस्पताल

DEVARIA : डीजे का मुधर गीत था, नृत्य के समंदर में गोता लगाते बाराती और लज़ीज व्यंजन। इन सब के बीच जयमाल के लिए सजा स्टेज धड़ाम से गिर गया और दूल्हा दुलहन समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। यह हैरान करने वाली घटना देवरिया जिले से है।

सभी घायलों को उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। स्टेज टूटने से नाराज लोगों ने मैरिज हाल संचालक पर नाराजगी जताई। इसको लेकर दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। जिससे लगभग दो घंटे तक विवाह का कार्यक्रम बाधित रहा। मौजद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी हुई।

देवरिया शहर के एक मैरिज हाल में रविवार रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से बरात आई थी। बांस-बल्ली के सहारे बने स्टेज पर जयमाला के लिए वर-वधू पहुंचे। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाला, उसी दौरान स्टेज टूट गया। जिससे दूल्हा-दुल्हन सहित स्टेज पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

आनन-फानन मौजूद लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज करवाया। घटना से नाराज दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने मैरिज हाल संचालक पर घटिया स्टेज बनाने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।

इस दौरान संचालक और बरातियों में नोकझोंक हुई। इसको लेकर दो घंटे तक विवाह का कार्यक्रम रुका रहा। मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया तो मामला शांत हुआ। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी हुई। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories