KANPUR : गुटखा खाना वैसे भी खतरनाक है लेकिन फिर भी लोग गुटखा का सेवन बड़े चाव सके करते हैं। लेकिन अब यही गुटखा जानलेवा भी साबित हो सकता है। क्योंकि कानपुर निर्मित दो शीर्ष गुटखा कंपनियों के 16 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव निकले हैं। इस खबर से हड़कम्प है और कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि जून और जुलाई माह में बने गुटखा खाने से परहेज करें।
औद्योगिक नगरी कानपुर में किसी अनहोनी का साया लगातार साथ है। अभी कानपुर को विकास दुबे प्रकरण से छुट्टी मिली नहीं कि अब गुटखा कंपनी मे कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव की खबर से हाथ—पांव फूल रहे हैं। कानपुर गुटखा का गढ़ है। सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि देश के अनेकों हिस्सों में यहीं से पान मसाला सप्लाई होता है। लाकडाउन पीरियड में तो लोगों को गुटखा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।