Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

अयोध्या की रामलीला में सांसद रवि किशन बने भरत तो रावण बने…

AYODHYA : फिल्मी सितारों के अभिनय से सज्जित रामलीला के लिए रामनगरी तैयार हो चुकी है। पुण्य सलिला सरयू के तट पर स्थित शीर्ष पीठ लक्ष्मणकिला परिसर में वह विशाल मंच सज चुका है। आज शाम सायं सात बजे से रामलीला का मंचन किया जायेगा।

रामलीला में राम की भूमिका बॉलीवुड की युवा प्रतिभा माने जाने वाले अभिनेता सोनू डागर निभाएंगे, तो सीता की भूमिका संभावनाशील अभिनेत्री कविता जोशी निभाएंगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं के लिए छह दर्जन से अधिक कलाकार रामनगरी पहुंच चुके हैं।

हनुमान की भूमिका में बिदु दारा सिंह, रावण की भूमिका में शहबाज खान, भरत की भूमिका में सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन, अंगद की भूमिका में एक अन्य सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात गायक मनोज तिवारी।

अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, नारद की भूमिका में असरानी, सुबाहु और जनक की भूमिका में अवतार गिल, सुतीक्ष्ण की भूमिका में राजेश पुरी, केकई की भूमिका में अभिनेत्री रितु शिवपुरी, विभीषण की भूमिका में राकेश बेदी तथा सुरेंद्रपाल विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) के अनुसार रामलीला का उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। मंचन शुरू होने से पूर्व उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि एवं दक्षिण दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा अपनी पत्नी स्वाति वर्मा के साथ पूजन करेंगे। पूजा में बिदु दारा सिंह, असरानी, शहबाज खान, अवतार गिल और आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष शुभम मलिक भी शामिल होंगे।

मंचन की शुरुआत सायं 7:15 बजे गणेश वंदना से होगी। डीडी भारती पर शाम सात से 10 बजे तक रामलीला का लाइव प्रसारण होगा। रिपीट टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर अगले दिन दोपहर बाद तीन से छह बजे तक देखा जा सकेगा। कोरोना संकट को ध्यान में रखकर रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories