Homeअपराधमहिला पुलिस का मोबाइल छीनने वाले का एनकाउंटर

महिला पुलिस का मोबाइल छीनने वाले का एनकाउंटर

PRATAPGARH : खबर प्रतापगढ़ से हैं जहां महिला पुलिस कर्मी का मोबाइल छीनने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस की नाक का सवाल बनी इस लूट में अबतक लोगों की गिरफ्तारी हो चकी है। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। छिनैती करने वाला अरबाज घायल है जबकि उसका साथी जोसेफ फरारउ हो गया है।

महिला सिपाही से हुई मोबाइल छिनैती पुलिस के लिए नाक का सवाल बन चुकी थी ।मोबाइल छिनैती करने वालो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तीन दिन से रात दिन पसीना बहा रही थी। पुलिस ने अब तक 42 लोगो को हिरासत में लिया है, तो वही कई मुकदमों में वांछित बताया जाने वाला कंधई कोतवाली के चालाकपुर के अरबाज के पैर में घुटने के नीचे गोली मारी गई।

पुलिस अधीक्षक का दावा है कि बारह बजे मोबाइल छिनने की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की गई तो दो नाम प्रकाश में आये। उनका पीछा किया गया दो लोग बाइक से थे पीछा कर रही पुलिस ने घेराबंदी को तो पुलिस टीम पर उन लोगो ने फायर किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular