Tuesday, November 28, 2023
Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंप्रेमी जोड़े को लड़की के घर वालों ने मारी गोली

प्रेमी जोड़े को लड़की के घर वालों ने मारी गोली

RAMPUR : रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में प्रेमी जोड़े को युवती के घर वालों ने मारी गोली। गोली लगने से दोनों पति-पत्नी हुए घायल। गोली मारकर युवती के परिजन हुए फरार। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तुरंत ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। और दोनों घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल। घायल पति पत्नी प्रेमी जोड़े थे जिन्होंने अपनी मर्जी से शादी की थी। इस शादी से युवती के परिजन खुश नहीं थे। इसी कारण से उन्होंने आज युवती के ससुराल जाकर इन दोनों लोगों को युवती के पिता ने गोली मारी। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से दोनों पति पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना टांडा के सैदनगर नगर क्षेत्र में प्रशांत नामक एक लड़के ने काशीपुर उत्तराखंड की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से लड़की के परिवार वाले नाराज थे। जो अब तक की जानकारी हुई है उसके मुताबिक लड़की के परिवार वाले आए उन्होंने लड़की और लड़का दोनों को फायर आर्म्स इंजरी पहुंचाई। तत्काल उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉ ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर जा रहे हैं।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular