Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंहिंदू डाक्टर का नाम, मेहरबान मिया रख कर किया सम्मान

हिंदू डाक्टर का नाम, मेहरबान मिया रख कर किया सम्मान

फर्रुखाबाद — फर्रुखाबाद जनपद के कस्बा कायमगंज के आंखों के अस्पताल के चेयरमैन और समाज सेवी डॉ महेंद्र गुप्ता की मेहरबानियों से खुश होगर क्षेत्रीय लोगों ने उनका नाम डा. मेहरबान मिया रख दिया है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डा महेन्द्र गुप्ता बिना किसी भेदभाव के लोगों के काम आते हैं और हर जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करते हैं। कायमगंज क्षेत्र के गांव किला की फरजाना मुजाहिद ने डॉक्टर के द्वारा गरीब मुस्लिम बेटियों की शादी कराना समेत दूसरे कामों से खुश होकर उन्हें यह नाम दिया है।

डॉ महेंद्र गुप्ता के कार्यों से प्रसन्न होकर पूर्व राजपाल उत्तर प्रदेश राम नायक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब तमाम नेतागण व अधिकारी उनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रसन्न होकर सम्मानित कर चुके।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular