Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंसास की मौत, सदमे में दामाद

सास की मौत, सदमे में दामाद

AGARA : थाना सदर के आगरा ग्वालियर रोड स्थित रोहता चौराहा पर एक बेकाबू ट्रक ने चौराहे पर खड़ी महिला को लिया अपनी चपेट में। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला अपने दामाद और बेटी के साथ खड़भाई से आई थी और अपने घर जा रही थी। रोहता नहर चौराहे पर कुछ सामान लेने के लिए दामाद और बेटा दुकान पर चले गए और महिला रोड किनारे खड़ी रही।

तभी मलपुरा की ओर से आते हुए बेकाबू ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भागते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला के दामाद ने बताया है कि रोड के किनारे अपनी सास को खड़ी कर कर सामान लेने गया था तभी यह हादसा हो गया थाना सदर में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular