Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

30 वर्षों से नहीं हुआ गन्ना भुगतान

अयोध्या : अयोध्या जनपद में एक किसान 30 साल से अपने गन्ने के भुगतान के लिए दौड़ रहा है।परेशान होकर किसान ने अपने ही खेत में धरने के बाद अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मामला तहसील बीकापुर के पातूपुर गांव का है।

किसान रामतेज वर्मा के अनुसार उसके पिता त्रिवेणी वर्मा ने 1990-91 में 4 ट्राली गन्ना केएम शुगर मिल को बेचा था जिसकी कीमत लगभग उस समय 10 हज़ार रुपये थी लेकिन समिति व मिल ने उसका भुगतान नहीं किया। वहीं मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अनुज झा ने जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश सिंह से रिपोर्ट मांग ली।

गन्ना विभाग ने किसान रामतेज को ही दोषी माना है। जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम अनुज झा को रिपोर्ट दी कि 1990-91 में फर्जी पर्ची छपवा कर व समिति की फर्जी मुहर लगा कर गन्ने की तौल करवाई थी। किसान रामतेज वर्मा के पिता त्रिवेणी वर्मा के खिलाफ थाना पूराकलन्दर में तहरीर देते हुए समिति ने गन्ना भुगतान पर रोक भी लगाई थी।

किसान रामतेज ने लघु वाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया था जिसमे न्यायालय ने याचिका खारिज कर दिया था। उपभोक्ता फोरम में भी परिवाद निरस्त हो गया था। लखनऊ उच्च न्यायालय में भी किसान की याचिका खारिज हो गयी थी। मामले को संज्ञान में लेकर गन्ना आयुक्त ने उप गन्ना आयुक्त को मामले के निपटारे के लिए आर्बिट्रेटर नियुक्त किया था।

आर्बिट्रेटर ने गुण दोष के आधार पर भुगतान न करने का दिया आदेश। किसान रामतेज वर्मा को ही दोषी करार दिया गया था।फिलहाल बीकापुर तहसील के पातूपुर गांव में किसान का धरना व भूख हड़ताल चल रहा है। अब देखना यह है कि उसका धरना व भूख हड़ताल समाप्त करवाने के लिए जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories