Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंवृंदावन में रेप :पीडिता यूक्रेन की रेप करने वाला पाकिस्तानी

वृंदावन में रेप :पीडिता यूक्रेन की रेप करने वाला पाकिस्तानी

MATHURA : एक, दो नहीं बल्कि पूरे तीन दिन तक एक पाकिस्तानी म्युजिक टीचर ने यूक्रेन की नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप किया है। घटना स्थन यूपी का वृंदावन है और आरोपी टीचर का नाम आनंद कुमार है जोकि कराची पाकिस्तान का रहने वाला है। आंनद टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन में लंबे समय से रह रहा था।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। और आरोपी को परिक्रमा मार्ग में इमली ताला के पास गिरफ्तार किया गया। एफआईआर पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी और उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता यूक्रेन की नागरिक है और पास के ही चैतन्य विहार में रहती है। उसके माता-पिता कृष्ण के भक्त हैं, हालांकि दोनों के बीच तलाक हो चुका है और अलग रहते हैं। मथुरा के एसपी उदय शंकर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular