Tuesday, November 28, 2023
Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंसम्राट साइकिल के नाम पर राहुल गांधी ने हथिया ली ग्रामीणों की...

सम्राट साइकिल के नाम पर राहुल गांधी ने हथिया ली ग्रामीणों की जमीन — स्मृति

AMETHI : लॉकडाउन के बाद पहली बार अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। स्मृति ईरानी सबसे पहले सलोन विधानसभा पहुंची। उन्होंने वहां एसडीएम ऑफिस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक के बाद स्मृति का काफिला अमेठी के संग्रामपुर में स्थित शक्तिपीठ मां कालिका के दरबार पहुंचा। जहां उन्होंने मां कालिकन भवानी का दर्शन पूजन किया। दर्शन करने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान स्मृति ने करीब आधा दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सांसद ने 22 लाख की लागत से विकासखंड अमेठी के ग्राम बेनीपुर में नवनिर्मित मल अपशिष्ट निवारण संयंत्र (FSTP), 120 लाख की लागत से सरैंया दुबानपुर में एक वृहद गौ संरक्षण केंद्र एवं 287 लाख की लागत से 41 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों से वार्ता कर उनके क्षेत्र में हो रहे विकास के संबंध में जानकारी ली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। करीब एक घंटा कलेक्ट्रेट में रहने के बाद स्मृति ईरानी सीधा बहादुरपुर ब्लॉक के मुखतिया गांव पहुंची।

वहां भाजपा के जिला महामंत्री भागीरथ मौर्य के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही पार्टी की एक महिला के साथ कांग्रेसियों ने अभद्रता की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 साल अमेठी से सांसद रहे राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी में किसानों की जमीन को सम्राट साइकिल के नाम पर ली है, वह किसानों की जमीन को वापस करें।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular