Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंसिर मुढ़ाते ही ओले पढ़े भृष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारियों पर...

सिर मुढ़ाते ही ओले पढ़े भृष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारियों पर छापे

LUCKNOW : योगी सरकार ने भृष्टाचार पर तगड़ा वार किया है। भ्रष्टाचार और अनियिमतओं के आरोप में निलंबित किये गये आईपीएस अधिकारियों के घर पर आज विजिलेंस ने छापेमारी की। गौरतलब है कि दो आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किए जाने के बाद उनकी संपत्तियों की जांच कराने के निर्देश सीएम योगी ने दिये थे। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निलंबित अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं में संलिप्त पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें दंडित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

निलंबित आईपीएस अफसरों अभिषेक दीक्षित-मणिलाल पाटीदार पर सीएम का रुख सख्त
प्रयागराज में एसएसपी के पद पर अपने कार्यकाल के दौरान अभिषेक दीक्षित पर भ्रष्टाचार के साथ ही कार्य में शिथिलता और मातहतों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप है। महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार पर घूस मांगने के साथ ही अपराधियों पर अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप है।

मुख्यमंत्री ने निलंबित आईपीएस अधिकारी अभिषेक दीक्षित और मणिलाल पाटीदार की संपत्तियों की विजिलेंस से जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, इन दोनों अधिकारियों की अनियमितताओं में शामिल अन्य सभी पुलिसकर्मियों की जांच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कराएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular