Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंएक लड़की के कई दावेदार! रिश्तों की कलंक कथा

एक लड़की के कई दावेदार! रिश्तों की कलंक कथा

AGARA : रिश्तों की यह एक ऐसा कहानी जिसका अंत दुखदायी ही होगा। कभी ताउ के लड़के ने रेप किया तो कभी भाभी ने धोखे से शादी कर दी। बात चाइल्ड पहुंची तो उस लड़की दावेदार के रूप में बहुत से लोग अपना दावा ठोकने के लिए पहुंच गये ताकि फिर से उस बालिका का उत्पीड़न कर सकें।

खबर मलपुरा स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय से हैं जहां एक 16 वर्षीय किशोरी को सुपुर्दगी में लेने के लिए दो भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए मारपीट होने लगी सूचना पर मलपुरा पुलिस भी पहुंच गई।

चाइल्ड लाइन की ऋतु वर्मा ने बताया है कि अछनेरा क्षेत्र की किशोरी को शनिवार को भरतपुर पुलिस बाल कल्याण समिति के आदेश पर उनके कार्यालय में लेकर आई थी। किशोरी ने बताया कि जब वह 1 साल की थी तब वह उसके पिता की मौत हो गई वहीं मां मायके में रहने लगी और दूसरी शादी कर ली।

10 साल की होने पर नानी ने उसे पिता के घर भेज दिया वहां पिता के सबसे बड़े भाई के परिवार के साथ रह रही थी दिसंबर 2019 में सबसे बड़े ताऊ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने तहरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।

चाइल्ड लाइन मुताबिक परिवार के लोगों ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया और छोटे ताऊ की परिवार के साथ रहने लगी मई में आरोपी की भाभी उसे बातों में फंसाकर ले गई और शादी कर दी। वही भाभी अंजली द्वारा बताया गया है कि शादी मैंने नहीं कराई है।

किशोरी ने अपनी ताई हर देवी के साथ रहने को कहा है तो बाल कल्याण समिति कार्यालय अब बालिका को उसके ताऊ के सपुर्द कर दिया है ताऊ सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि अब हम लड़की को अपने पास रखेंगे और लड़की अछनेरा रहेगी लड़की और पढ़ना चाहती है।

लड़की की पढ़ाई पूरी कराई जाएगी लड़की के ताऊ सत्येंद्र ने लड़की को अपने साथ ले लिया है अब लड़की की देखभाल उसका ताऊ सत्येंद्र और ताई हर देवी के हाथों में सौंप दी है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular