Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंमंदिर के पुजारी ने लगाया विधायक के भाई पर चप्पल चोरी का...

मंदिर के पुजारी ने लगाया विधायक के भाई पर चप्पल चोरी का आरोप

SIDDHARTH NAGAR : सिद्धार्थनगर के श्री सिंघेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी ने सदर विधायक श्यामधनी राही के भाई शिव प्रसाद उर्फ त्यागी पर मंदिर में दर्शन करने आये श्रृधालुओं की चप्पलें चुराने का आरोप लगाया है। मंदिर के आचार्य न सिर्फ आरोप लगाया है बल्कि पुलिस में विधायक के भाई के खिलाफ लिखित तहरीर भी दी है।

मंदिर के पुजारी आचार्य दुर्गेश मिश्रा के आरोप गंभीर है। पुजारी ने जो तथाकथित आरोप लगाये है कि विधायक का भाई महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ भी करता है। पुजारी इतने आहत है कि उन्होंने सीएम योगी को भी पत्र लिखकर विधायक के भाई पर कार्रवाई करने की विनती की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular