LUCKNOW : विकास दुबे का लेफ्ट हेंड और पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका शातिर अपराधी शशिकांत की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकास दुबे का राइट हैंड जय बाजपेई को दोबारा से गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने विकास दुबे के भाई पर 20 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश दुबे तीन जुलाई से फरार है। आडियो क्लिीपिंग के मिलान के बाद यह तय हो गया है कि दीप प्रकाश दुबे अपने भाई की गतिविधियों से वाकिफ था और उसके गैरकानूनी कामों में शामिल था।
लखनऊ के कृष्णा नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाला दीप प्रकाश गोलीकांड के दिन से ही फरार है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अगर दीप प्रकाश हमारे हाथ लगता है, तो हम उससे गतिविधियों, विकास दुबे के लिंक और शूटआउट के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।