मदद के बहाने अफ्रीकी बाज़ार पर चीन की नजर, वलर्ड बैंक ने कहा चीनी इकानमी में तेजी का आंकलन

Agency : चीन की मदद की जरूरत इस वक्त पूरी दुनिया महसूस कर रहा है। चीन भी दिल खोलकर कोरोना काल में देशों की मदद कर रहा है। लेकिन यह ड्रैगन का दूसरा रूप है, चीन मदद के बहाने अपने व्यापार को दुनिया के उन हिस्सों में पहुंचाना चहता है जहां अभी तक नहीं पहुंच पाया है।

चीनी सरकार ने जिम्बाब्वे को दूसरी खेप के चिकित्सा उपकरण और सामान भेजे। सौंपने की रस्म जिम्बाब्वे की राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुई। इससे पहले 23 अप्रैल को चीन जिम्बाब्वे को पहली खेप की चिकित्सा सामग्रियां सौंप चुका था।

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने सौंपने की रस्म में चीन सरकार द्वारा की गई सहायता की उच्च सराहना की और कहा कि चीन का समर्थन व सहयोग जिम्बाब्वे के महामारी-रोधी कार्य पर भारी प्रभाव पड़ेगा।

चीन सरकार द्वारा दक्षिण सूडान को दी गयी चिकित्सा उपकरण और सामान भी 11 जून को जूबा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। दक्षिण सूडान के विदेश मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि चीन उसका सच्चा मित्र है। विश्वास है कि चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद से दक्षिण सूडान अवश्य ही महामारी से संघर्ष में विजय पा सकेगा।

उधर, 10 जून को चीन सरकार द्वारा ट्यूनीशिया को दी गयी दूसरी खेप की चिकित्सा सामग्रियां सौंपी गयी हैं, जिनमें मास्क, कोविड-19 के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किट, चिकित्सक सुरक्षात्मक कपड़े, सर्जिकल दस्ताने आदि शामिल हैं।

चीनी इकानमी में तेजी का आंकलन — वलर्ड बैंक

विश्व बैंक की छठनी वैश्विक आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की संभावना है और इस वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5.2 प्रतिशत कटौती होगी। लेकिन चीनी अर्थव्यवस्था में वृद्धि होने की संभावना है। विश्व बैंक के अर्थशास्त्री एहान कोस ने कहा कि कोविड-19 के कारण संपन्न मंदी का प्रभाव अभूतपूर्व है। विकसित देशों के लिए यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर मंदी है और नयी उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह बीते साठ सालों में पहली बार आर्थिक संकुचन है।

विश्व बैंक की भविष्यवाणी है कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 6.1% की गिरावट होगी जबकि यूरो क्षेत्र 9.1%, जापान 6.1% और भारत की 3.2% कमी होगी। उधर विश्व बैंक का मानना है कि अगर चीन और दूसरे एशियाई देश महामारी की दूसरी लहर से बच पाए, तो वर्ष 2020 में चीनी अर्थतंत्र की भी वृद्धि हो सकेगी। उधर अमेरिकी सीएनएन और ब्रिटेन के बीबीसी आदि मीडिया का मानना है कि बहुत क्षेत्रों का संकेत है कि चीन में आर्थिक बहाली होने लगी है।

सरकार की अनुकूल आर्थिक नीतियां जारी रहने के कारण वर्ष 2020 के अंत तक चीनी अर्थव्यवस्था की सामान्य वृद्धि फिर से शुरू होने की अनुमति है।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories