Homeअपराधपुलिस के व्हासएप पर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस के व्हासएप पर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

LUCKNOW : इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेज कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर धमाके करने की धमकी दी गई है।

जिसमें यूपी 112 की बिल्डिंग भी शामिल है मैसेज में आगे लिखा है कि हम पूरी यूपी में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी। इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है और मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू हो गई है।

बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। इससे पहले लखनऊ के राजभवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular