Monday, December 4, 2023
Homeदुनियाभारत का दुश्मन नम्बर एक फिर से गिरफ्तार

भारत का दुश्मन नम्बर एक फिर से गिरफ्तार

Agency : भारत का नम्बर एक दुश्मन कनाडाई व्यवसायी और पाकिस्तानी सेना का पूर्व चिकित्सक तहव्वुर हुसैन राणा को भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर लॉस एंजिल्स में अमेरिका ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। तहव्वुर मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों का आरोपी है।

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से जुड़े राणा (59) को हाल ही में जेल से रिहा कर दिया गया था, जब वह कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त पाया गया था। राणा को 10 जून को एक अन्य आईएसआई ऑपरेटिव डेविड कोलमैन हेडली के साथ लॉस एंजिल्स पुलिस द्वारा दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सहायक अमेरिकी अटॉर्नी जॉन जे. लुलजियन ने अदालत में खुलासा किया कि भारत सरकार ने अमेरिका और भारत के बीच 1997 में हुई प्रत्यर्पण संधि के अनुसार, 2008 में मुंबई हमलों में शामिल तहव्वुर राणा की फिर से गिरफ्तारी का अनुरोध किया था। पाकिस्तान स्थित एक आतंकी संगठन द्वारा मुंबई में किए गए हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे।

सहायक अमेरिकी अटॉर्नी ने यह भी कहा कि भारत ने सूचित किया है कि तहव्वुर राणा पर एक सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने की साजिश सहित कई अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है।

इससे पहले 2018 में राणा के प्रत्यर्पण के लिए भारत से एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम अमेरिका में थी। राणा ने हेडली के साथ मिलकर एक दशक पहले मुंबई हमलों को अंजाम देने में मदद की थी। इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी शामिल थे। इन आतंकवादियों के हमलों में मुंबई शहर में 166 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि 100 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस आतंकी हमले के दौरान मुंबई पुलिस ने नौ आतंकवादियों को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया था, जबकि एक पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को बाद में फांसी दे दी गई थी।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular