Homeअपराधबाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी का किया...

बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी का किया…

प्यार करने वाले डरे भले न लेकिन मर बहुत तेजी से रहे हैं। अपराध की राजधानी प्रतापगढ़ से एक और आनर​किलिंग का मामला सामने आ रहा है। यहां बाप ने लड़की को पकड़ा और भाई ने उसे बेल्ट से इतना पीटा कि वह मर गयी। उसका कसूर यह था कि वह रात के अंधेरे में अपने प्रेमी से मिलने गयी ​थी और रात बिताने के बाद सुबह को अपने घर वापस लौट आई ​थी।

ऑनर किलिंग के एक मामले में प्रतापगढ़ की कंधई पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौपाई गांव में हुई। लड़की का एक स्थानीय युवक के साथ अफेयर था और लड़की के परिवार को इस पर आपत्ति थी।

कंधई एसएचओ बिपिन कुमार सिंह ने के मुताबिक लड़की हाल ही में कंसापुर से घर लौटी थी। उन्होंने बताया, वह लड़के से मिलने के लिए मंगलवार रात घर से गई और अगले दिन वापस घर लौट आई। जब उसके पिता सूर्यमणि और भाई धनंजय मौर्य को उसके युवक से मिलने जाने का पता चला तो उन्होंने उसकी पिटाई की।

एसएचओ ने कहा कि आरोपियों ने लड़की को पीटते हुए एक वीडियो भी बनाया। एसएचओ ने कहा, उन्होंने उस लड़के का नाम बताने और यह कहने के लिए मजबूर किया कि लड़के ने उसका तीन बार रेप किया है, ताकि वे उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सकें। सूर्यमणि और उसके बेटे ने लड़की को लाठी और बेल्ट से पीटा।

RELATED ARTICLES

Most Popular