Homeराजनीतिविधायक ने क्यों कि आत्महत्या???

विधायक ने क्यों कि आत्महत्या???

Kolkatta : पश्चिम बंगाल के हेमताबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक देबेंद्र नाथ रे की लाश फंदे से लटकती मिली है। बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे की लाश उनके गांव के पास बिंदल में मिली है। बीजेपी का कहना है कि पहले विधायक की हत्या की गई, फिर उनकी लाश को लटका दिया गया है।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य. ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ भाजपा में आए हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रे की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था।

वहीं, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा कि उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया। उनका क्या गुनाह है? वो 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे.’

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है और हत्या को सुसाइड बनाने की कोशिश की गई है. मैं ममता बनर्जी से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular