RACHI : कोरोना पाजिटिव व्यक्ति जिसने बीजेपी नेता जय बर्धन की हत्या की थी कोविड सेंटर से फरार हो गया है। पुलिस ने पिछले हफ्ते इस व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया था और रिमांड से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गयी तो वह पाजिटिव निकला। जांच रिपोर्ट के बाद उसे कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां से वह फरार हो गया।
लिहाजा शनिवार को उसे लातेहार जिले के राजाहर स्थित कोविड -19 केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से वह सोमवार को फरार हो गया।
आरोपी के फरार होने की इस घटना ने झारखंड के कोविड केंद्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे पहले भी हजारीबाग के कोविड -19 केंद्र से एक चोर दो बार भाग निकला था। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसने कई लोगों को संक्रमित भी किया था। रांची के एक क्वारंटीन केंद्र में तीन महिलाओं के गर्भवती होने पर भी सवाल उठाए गए थे।