बैंक बंद रहेंगे, ATM चलेगा फ्री! SBI ने 28 से 30 सितंबर तक दिया बड़ा तोहफा

सरकार टुडे:— देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। हड़ताल के तीन दिनों में किसी भी बैंक के ATM से किए जाने वाले सभी ATM ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी SBI ग्राहक बिना ATM चार्ज की चिंता किए दूसरे बैंकों के ATM का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसे पढ़ें:—Manmohan Singh की प्रतिमा का अनावरण, रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण

SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बैंक ने यह भी ऐलान किया है कि 27 सितंबर, रविवार को उसकी सभी शाखाएं खुली रहेंगी, ताकि ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकें। बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा भी जारी रखने का भरोसा दिया है। UPI, IMPS, RTGS और NEFT जैसी ऑनलाइन भुगतान सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

इसे पढ़ें:—India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग गतिविधियों पर लगातार पांच दिन असर पड़ने की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए सरकार ने भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को खुला रखने की व्यवस्था की है। RBI ने भी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को संचालित रखने की अनुमति दी है। (SBI)

इसे पढ़ें:—Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

वित्त मंत्रालय के मुताबिक सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि हड़ताल के बावजूद आम लोगों को जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारी यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल टालने की अपील भी की गई है। यानी बैंक हड़ताल की मार से ग्राहक परेशान न हों, इसके लिए SBI ने पहले ही ATM और डिजिटल बैंकिंग का रास्ता खोल दिया है। (SBI)

Hot this week

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Manmohan Singh की प्रतिमा का अनावरण, रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण

 हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan...

Balapur Ganesh Laddu ने बनाया रिकॉर्ड इतने लाख में बिका लडडू

मान्यता है कि बालापुर गणेश का यह लड्डू सौभाग्य...

हेमू, दीपू आसिफ ने इस तरह किया Gang Rape

पीड़िता ने बताई अपबीती, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दोस्तों...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

Related Articles

Popular Categories