Homeअन्य राज्यमुंबई में फल बेचता मिला यूपी बीजेपी नेता का हत्यारा

मुंबई में फल बेचता मिला यूपी बीजेपी नेता का हत्यारा

MUMBAI : मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से पुलिस ने ढाई लाख के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस व्यक्ति का नाम आशू है जिसकी आयू 32 वर्ष है और वह यूपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मिर्ची गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसपर आरोप है कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर हापुड़ जिले के धउलाना में सितम्बर 2019 में स्थानीय भाजपा नेता राकेश शर्मा की हत्या की थी। आरोपी पर हत्या, अपहरण, फिरौती और अन्य तरह के कई अपराधों से जुड़े 17 मामले दर्ज हैं। यह मुख्य रूप से अपने साथियों के साथ उप्र, हरियाणा और दिल्ली में अपराध किया करता था लेकिन एक साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इसके सिर पर ढाई लाख रुपये का ईनाम था।

आरोपी आशू (32) ऊर्फ प्रवीन ऊर्फ आकाश राजेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात मिर्ची गैंग का सदस्य रहा है और इस पर डीसीपी क्राइम अकबर खान के मुताबिक इसने अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा के एक उद्योगपति गौरव चंदेल की 6 जनवरी, 2020 को हत्या कर दी थी।

आशू उर्फ प्रावीन उत्तर प्रदेश में हत्या कर भाग के मुंबई चला आता था और वहां फल बेचने का काम करता था। वह रूप बदलकर कई स्थानों पर छिपता रहा और फिर मुम्बई आकर फल बेचने लगा। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह इसे जोगेश्वर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं और उसे आगे की कार्रवाई के लिए उप्र पुलिस को हवाले कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular