नकली दरोगा और ब्यूटी पार्लर संचालिका

AYODHYA : अयोध्या से एक सनसनीखेज वारदात सामाने आ रही है। खबरों के मुताबिक अयोध्या का एक युवक नकली दरोगा बनकर ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गलत काम करने के आरोप में पकड़ा गया है। दुष्कर्म में सहयोग करने वाले दो और आरोपियों समेत फ़र्ज़ी दरोगा को कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी दरोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि फर्जी दरोगा ने उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था और इसी भरोसे में पड़कर युवती ने उस फर्जी दरोगा से जान पहचान बना ली जिसका फायदा उठाकर फर्जी दरोगा ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती की जान पहचान इनायतनगर के रहने वाले अरविंद गौतम से हो गई। अरविंद गौतम ने खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बताया और बाकायदा वर्दी पहनकर युवती से मुलाकात की।

यह देखकर युवती धोखा खा गई और अरविंद गौतम को पुलिस विभाग का दरोगा समझ बैठी, जालसाज युवक ने भरोसे में लेने के लिए युवती का शहर के एक प्राइवेट लैब से मेडिकल टेस्ट भी कराया और रुदौली तहसील में एफिडेविट भी बनवाया था जिससे युवती को इस बात का भरोसा हो जाए कि उसकी नौकरी को लेकर कार्यवाही चल रही है।

युवती का आरोप है कि इसी बीच जालसाज फर्जी दरोगा ने मवई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी का झांसा देकर फर्जी दरोगा पिछले 1 हफ्ते से युवती को लेकर फरार था जिसका मुकदमा उसकी मां ने उसके खिलाफ अपहरण का दर्ज करवाया था।

गिरफ्तार होने के बाद युवती की तहरीर पर फर्जी दरोगा अरविंद गौतम समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नगर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जंहा से उन लोगो को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories