Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

सावधान यूपी में चालू अहे आपरेशन माफिया

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शरदीय नवरात्र के त्योहार के मददेनजर वीडियो कांफ्रेसिंग कर अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया किया किसी भी कीमत पर किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि माहौल को खराब करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पहले से ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए शरणस्थली नहीं हो सकती। इसके दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में कोई रियायत न बरती जाए और हर मामले में प्रभावी कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेट्रोलिंग की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सम्पादित किया जाए। इससे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगता है। जोन स्तर से लेकर थाने स्तर तक के पुलिस अधिकारियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जाए।

इस दौरान लोगों से संवाद भी बनाया जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा निरन्तर फुट पेट्रोलिंग से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा होता है। इसके दृष्टिगत फुट पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार की अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति है। भ्रष्टाचार, अराजकता और अव्यवस्था के मामलों में कोई भी रियायत नहीं दी जा सकती।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए संचालित आपरेशन शक्ति तथा माफिया तत्वों के विरुद्ध संचालित आपरेशन माफिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन गतिविधियों को पूरे प्रदेश में निरन्तर और प्रभावी ढंग से संचालित रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति खतरा बने लोगों के प्रति कार्यवाही में पूरी तत्परता बरती जानी चाहिए। इस सम्बन्ध में हर स्तर के अधिकारी को संवेदनशीलता रहें। उन्होंने कहा कि एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड को निरन्तर व प्रभावी ढंग से क्रियाशील रखा जाए।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories