Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

वेबसाइट का अपहारण, मांगी रक़म

GOA : अभी तक अपराधी इंसान की किडनैपिंग कर फिरौती की रक़म मांगते थे। लेकिन हद यह हो गयी अब वेबसाइट का अपहारण कर मालिक से उसको छ़ुड़ाने की रक़म मांगी जा रही है। यह हादसा किसी आम व्यक्ति के साथ् नहीं बल्कि बहुत ही खास व्यक्ति के साथ पेश आया है।

कभी कामसूत्र की मॉडल रह चुकी पूजा बेदी इन दिना गोवा में अपना बिजनेस कर रही है। उनकी एक ई कामर्स वेबसाइट है जिसका नाम हैप्पीसोल डाट इन है। उनकी इस वेबसाइट को हैकर्स ने हैक कर लिया है और पूजा बेदी को धमकी दे रहे हैं कि यदि उन्हें मनमानी रक़म नहीं दी गयी तो वह उनकी वेबसाइट से ड्रग्स का व्यापार शुरू कर देंगे।

पूजा बेदी ने गोवा के डीजीपी से शिकायत की है और इस सबंध में कार्रवाई करने की गुजारिश की है। बेदी गोवा में रहती हैं और उनकी वेबसाइट ऑर्गेनिक सप्लीमेंट्स बेचती है। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश कुमार मीणा को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा कि हैकर्स ने धमकी दी है कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो वे उनकी वेबसाइट पर ड्रग्स और नशीले पदार्थ बेचेंगे।

अभिनेत्री ने ट्वीट में कहा, प्रिय, डीजीपी गोवा मेरी ईकॉमर्स वेबसाइट हैप्पी सोल डॉट इन कल रात फिर से हैक हो गई है और इस बार उन्होंने कहा है कि अगर मैं फिरौती नहीं दूंगी तो वे मेरी वेबसाइट पर ड्रग्स बेचेंगे। मैंने पिछले सप्ताह ओल्ड गोवा पुलिस की साइबर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

ग्लोबल वेबसाइट होस्टिंग प्लेटफॉर्म को टैग करते हुए भी उन्होंने ट्वीट किया डियर, एट द रेट गोडैडीहेल्प आपकी टीम मेरी हैक की गई ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए हमारी टीम के साथ सहयोग नहीं कर रही है। आपके सर्वर और एसएसएल पर हैकिंग से सुरक्षा के बावजूद हैकर ने इसे हैक किया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories