PATNA : बिहार में अभी तक के रूझानों के हिसाब से बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभर का सामने आ रही है। सर्वे और एक्ज़िट पोल को नाकरते हुए ईवीएम से वोट बीजेपी के पक्ष में जा रहे हैं।
ऐसे मे सवाल यहीं है कि अगला मुख्यमंत्री कौन? तो इस का जवाब गिरीराज के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों की माने तो बिहार के अगले मुख्यमंत्री गिरीराज सिंह हो सकते हैं।
जदयू को उम्मीद से कम सीटे मिली है और इस का खमियाजा नीतिश कुमार को उठाना पड़ेगा। चिराग पासवान की राजनीति ने नीतिश कुमार का डिब्बा गुल कर दिया है। वही अभी तक के उप मुख्मंत्री सुशील मोदी के नाम पर एक राय बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है।
एनडीए यदि पूर्ण बहुमत से कुछ दूर भी रहता है तो निर्दलीय चिराग पासवान और कांग्रेस से छिटकने के लिए तैयार बैठे एमएलए को मिलाकर सरकार बना सकता है। हालांकि यह सबकुछ आंकलन पर लिखा जा रहा है। मुकम्मल राय बनाने के लिए बेहतर होगा कि पूरे नतीजो का इंतजार किया जाए।



