LUCKNOW: यूपी में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा की बैचेनी बढ़ा दी है। यूपी में सात सीटों पर हुए उप—चुनाव में बीजेपी ने छ सीटें जीत कर साबित कर दिया है कि कोई भी दूसरा दल उसके आस—पास नहीं है। समाजवादी पार्टी को इस उपचुनाव में सीट मिली है जो उसी परम्परागत सीट थी। सपा ने मल्हनी में कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की है।
बात अगर कांग्रेस की करे तो कांग्रेस ने दो सीटों पर सेकेंड स्थान प्राप्त किया है। उन्नाव में आरती बाजपेई मुख्य मुकाबले में बनी रही। वही एक सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर ही है। मल्हनी को छोड़ दे तो बाकी सीटों पर भी कांग्रेस को ठीक ठाक वोट मिले हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में अब कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है और अगला चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ा जाएगा। लल्लू क्या सियासी ख्वाब देख रहे हैं या फिर उनकी बात में दम है यह समय बताएगा।



