Homeअन्य राज्यGOWA : दोनों चाचियों को इसलिए मार डाला?

GOWA : दोनों चाचियों को इसलिए मार डाला?

गोवा में एक 29 वर्षीय महिला और उसके साथी एक साथी ने अपनी दो बुजुर्ग चाचियों को महज इसलिए मार दिया कि वह उसे अच्छी नहीं लगती थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों बुजुर्ग महिलाएं आरोपी महिला के पति की चाची लगती थीं।

गोवा के सिरोलिम गांव में की इस घटना में पहले बुजुर्ग महिलाओं को पहले पेडेस्टल पंखे से पीटा गया, फिर ब्लेड से गला काट दिए गए। घटना के समय महिला का पति बाहर गया था। अंजुना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी रोविना लोबो उसके सहयोगी सुभान राज्याबल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने 64 साल की मार्टा लोबो और 62 वर्षीय वेरा लोबो की हत्या कर दी थी। रोविना ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सुभान राज्यबल्ली को काम पर रखा था। रोविना के पति के दोनों चाचियों से अच्छे संबंध नहीं थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular